शौर्य दिवस (26 जुलाई) पर जिले के गोरलचौड़ मैदान में पूर्व सैनिकों की ओर से परेड निकाली जाएगी। जिला सैनिक कल्याण और पुनर्वास अधिकारी विजय सिंह थापा ने बताया कि शौर्य दिवस पर सुबह 11 बजे फुल ड्रेस मेडल के साथ परेड का शुभारंभ विधायक, डीएम और एसपी करेंगे।
परेड और पुरस्कार वितरण के साथ ही वन पंचायत सभागार में स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद इसके वीर चक्र शृंखला में पदक विजेताओं को चेक भेंट किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों को संपन्न कराने के लिए शिक्षा, युवा कल्याण, नगरपालिका, पुलिस, ग्रामीण निर्माण विभाग को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ब्यूरो