फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: विधि संकाय खोलने की मांग के लिए दूसरे दिन भी धरना जारी

Wed, 18 Feb 2026 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट पीजी कॉलेज में वि​धि संकाय खोलने की मांग को लेकर धरना देते लोहाघाट विकास संघर्ष समिति क
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में विधि संकाय खोलने की मांग के लिए लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। लोगों ने कहा कि आखिर उनके बच्चे कब महाविद्यालय में विधिक की पढ़ाई करंगे।
विज्ञापन

नगर के गांधी चौक पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 13 साल पहले तत्कालीन सीएम की घोषणा के बाद भी लोहाघाट में विधि संकाय की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। लोहाघाट के विकास के मुद्दे के लिए नगर क्षेत्र के सब लोगों ने एक साथ मिलकर लड़ना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में तीन दिन तक धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद आगे की रणनीति के तहत आंदोलन किया जाएगा। वहां राजकिशोर साह, राजेंद्र पुनेठा, रमेश बिष्ट, लोकेश पांडेय, दीपक साह, हरीश पुनेठा, पूरन सिंह रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें