फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइनों की मरम्मत शुरू

Thu, 31 Dec 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
जल संस्थान ने नगर क्षेत्र की पाइप लाइनों में हो रहे रिसाव को रोकने का कार्य शुरू कर दिया है। इस बीच कड़ाके की ठंड से पाइपों के फटने का भी सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन


जलकल अभियंता पवन बिष्ट की देखरेख में रिसाव को बंद कराने का कार्य कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को मीनाबाजार में मेहता टी स्टाल तथा गुप्ता चाट वाले के पास हुए तीन स्थानों में रिसाव बंद कर दिया गया हैै। जिससे लगभग 12 हजार लीटर पानी की बर्बादी रुक गई है। इसके अलावा बनस्वाड़ पेयजल लाइन में हुए रिसाव को भी बंद करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां छह इंच मोटी पाइप होने के कारण कर्मचारियों को रिसाव बंद करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

आज से टेंकरों के जरिए बनस्वाड़ योजना के टेंक में पानी डालने का काम शुरू किया जाएगा। संस्थान के अभियंता विशाल सक्सेना के अनुसार प्रतिदिन 20 हजार लीटर से अधिक पानी की व्यवस्था की जाएगी। उनका कहना है कि नगर में हर तीसरे दिन पानी की आपूर्ति किए जाने के बावजूद विभाग को नौ लाख लीटर प्रतिदिन पानी की आवश्यकता है। जबकि उन्हें केवल साढ़े छह लाख लीटर ही पानी उपलब्ध हो पा रहा है। बनस्वाड़ पेयजल योजना का जल स्तर काफी कम हो गया है। इस बीच विभाग ने नालियों में पड़ी पाइप लाइनों को भी चरणबद्ध तरीके से निकालने का काम शुरू कर दिया है। मीनाबाजार के पीछे की सड़क की नालियों से पाइप हटाने का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें