लोहाघाट में पुरस्कार में मिली धनराशि में सें जीजीआईसी की छात्रा गीता को 10 हजार रूपये का चैक देती ?
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। डाक विभाग की देश के नाम खत विषय पर आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जीजीआईसी की शिक्षिका निर्मला भट्ट ने पुरस्कार में मिली धनराशि को निर्धन छात्राओं और उनकी पढ़ाई के लिए लाईब्रेरी की पुस्तकेेें खरीदने के लिए भेंट कर दिया। शिक्षिका की इस पहल का विद्यालय परिवार, अभिभावकों, छात्र छात्राओं ने स्वागत किया है।
बुधवार को प्रधानाचार्या मीना शुक्ला की अध्यक्षता और शिक्षक गणेश पुनेठा के संचालन में हुए कार्यक्रम में शिक्षिका निर्मला ने पुरस्कार में मिली 25 हजार रुपये की धनराशि में से च्यूरानी के पास पिकअप दुर्घटना में पिता को खोने वाली 11वीं की छात्रा गीता जोशी के खाते में 10 हजार रुपये जमा करने के साथ शेष 15 हजार रुपये विद्यालय के पुस्तकालय में छात्राओं के लिए अच्छी पुस्तकें खरीदने के लिए भेंट किए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में डाक विभाग द्वारा देश के नाम खत विषय पर राष्ट्रीय निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की थी। जिसमें उन्हें उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। इस वर्ष मार्च माह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें प्रमाणपत्र के साथ 25 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए थे। शिक्षिका की इस पहल की पीटीए अध्यक्ष गोपाल सिंह ढेक, कैलाश मेहता, गुमान सिंह, भगवती जोशी आदि ने सराहना की। ब्यूरो