फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त कटौती को लेकर प्रधानों की आशंकाएं हुई दूर

Wed, 04 Nov 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों को 14वें वित्त से मिलने वाली राशि में राज्य सरकार की ओर से की जाने वाली कटौती को लेकर ग्राम प्रधानों की आशंकाएं दूर हो गई हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ग्राम प्रधानों को सीधे भेजे गए पत्र में इस बात का खुलासा किया गया है।
विज्ञापन


पत्र में मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया है कि केंद्र सरकार से मिलने वाली इस राशि में भारत के मिसाइलमैन पूर्व राष्ट्रपति स्व.डा.अब्दुल कलाम को सम्मान देने की दृृष्टि से 50 फीसदी राशि से होने वाले निर्माण कार्यों में उनका नाम अंकित किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शवदाह स्थल में विश्राम गृह बनाने, गांवों में पथ प्रकाश की व्यवस्था, पैतृक संपत्ति का रखरखाव और गांवों को जोड़ने वाले मार्गों की हालत ठीक करने में भी धनराशि खर्च करने का ग्रामीण जन प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है। ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष एलएम जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष चांद बोहरा, सुभाष विश्वकर्मा आदि ने कहा कि मुख्यमंत्री का पत्र आने के बाद आशंकाएं दूर हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें