फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में खुले दूध के दाम दो रुपये बढ़े

Sat, 03 May 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। दुग्ध संघ ने आंचल के खुले दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा अन्य दुग्ध उत्पादों के दाम में भी इजाफा हुआ है। नई दरें छह मई से प्रभावी होंगी। इससे दुग्ध उत्पादन से जुड़े करीब 245 प्राथमिक उत्पादक सहकारी समितियों के 6000 से अधिक दुग्ध उत्पादकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दुग्ध संघ सहकारी उत्पादक संघ लिमिटेड के प्रबंधक पुष्कर सिंह नगरकोटी ने बताया कि आंचल के खुले दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। स्टैंडर्ड दूध के 400 एमएल के पैकेट में एक रुपये का इजाफा किया गया है। 200 ग्राम दही के दाम में दो रुपये और 200 ग्राम पनीर के पैकेट के दाम में पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
इसी तरह एक किलो पनीर के मूल्य में 10 रुपये बढ़ाए गए हैं। नई दरें लागू होने के बाद दूध 25 रुपये और दही 22 रुपये का हो जाएगा। नगरकोटी ने बताया कि चंपावत जिले में रोजाना औसतन 16,000 लीटर से अधिक दूध की खपत होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें