चंपावत। सूखीढांग श्यामलाताल मार्ग पर लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चूड़ामणि जोशी के नाम का प्रवेश द्वार बनाने की मांग की है। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिषद के सदस्य चूड़ामणि जोशी के पौत्र वंशीधर गहतोड़ी ने बताया कि उन्होंने प्रवेश द्वार बनाए जाने का प्रस्ताव कई बार शासन प्रशासन को दिया, लेकिन आज तक किसी भी सरकार में कोई कार्यवाही नहीं हुई। स्वर्गीय चूड़ामणि जोशी आजादी के आंदोलन में सूखीढांग के सात स्वतंत्रता सेनानियों में अग्रणी भूमिका में रहे हैं।
स्वतंत्रता सेनानी चूड़ामणि जोशी के नाम से प्रवेश द्वार बनाए जाने की मांग परिषद के अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, सदस्य वंशीधर गहतोड़ी, जौल सूखीढांग के प्रधान प्रशासक दीपक राम, धूरा की क्षेत्र पंचायत सदस्या दीपा जोशी, युवक मंगल दल जौल सूखीढांग के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी, देवी दत्त गहतोड़ी, कृष्णा नंद, जीवानंद, हरीश चंद्र आदि ने एसडीएम श्री पूर्णागिरि टनकपुर को ज्ञापन दिया है।