फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पीआरडी जवानों ने लिया सैन्य प्रशिक्षण

Mon, 27 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
पीआरडी की ट्रेनिंग पूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के युवा भवन में चल रहे महिला पीआरडी जवानों का 22 दिनी सैन्य प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि सीडीओ हरगोविंद भट्ट ने शिविर का समापन किया। सीडीओ ने जवानों से पूर्ण निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश जोशी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रह्लाद सिंह मेहता, युवा कल्याण के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन ढेक का कहना था कि जवानों द्वारा लिया गया यह प्रशिक्षण आने वाले समय में उन्हें काफी मददगार साबित होगा।

प्रशिक्षण के दौरान जिले भर की 49 नवनियुक्त महिला पीआरडी जवानों ने प्रशिक्षण लिया। जिन्हें कैप्टन बिशन सिंह, कल्याण सिंह, ब्लॉक कमांडर दीपक मेहता ने प्रशिक्षण दिया। राजेश चौबे ने संचालन किया। कार्यक्रम में नंदकिशोर जोशी, भैरव दत्त, विनोद सिंह, नवीन साह, त्रिलोक राम, मनोज कुमार, ओमप्रकाश, मुकेश, दीपक आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें