फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से आलू की फसल को मिला जीवन

Tue, 10 May 2016 09:51 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
आलू की फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बीते छह दिनों से हो रही रुक-रुक हुई बारिश से किसानों ने बहुत राहत की सांस ली है। लंबे समय से वर्षा न होने के कारण किसानों की फसलें सूखने की कगार में पहुंच गई थी। हालांकि सूखे ने गेहूं की फसल को पूरी तरह चौपट कर दिया है। अलबत्ता इस बीच हुई वर्षा से किसानों की आलू की फसल में जान आ गई  है।
विज्ञापन


वर्षा के चलते खेतों में पर्याप्त नमी होने से किसान खेतीबाड़ी में जुट गए हैं। सहायक विकास अधिकारी उद्यान भूपेंद्र  प्रकाश जोशी के अनुसार यह वर्षा किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। इस  वर्षा से खेती के अलावा बागवानी को भी काफी लाभ होगा। खेतों में पर्याप्त  नमी होने से आलू सहित अन्य बीज जो नही जमा था वह जमना शुरू हो जाएगा, पौधों  की ग्रोथ अच्छी होगी। फलो में जो बीमारियां हो रही थी उससे निजात मिलगी  तथा कीटों के प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। 

छह दिनों में रिकार्ड की गई 21 एमएम वर्षा
लोहाघाट। चार मई को दो एमएम, पांच मई को पांच एमएम, छह मई को शून्य, सात मई को एक  एमएम, आठ मई को 12 एमएम तथा नौ मई को एक एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। कुल  मिलाकर बीते छह दिनों में 21 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। इस वर्षा से सूखने  की कगार में पहुंची खेती को अमृत प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें