फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम में यूपी से पहुंच रहे भक्त

Tue, 10 May 2016 09:51 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मां पूर्णागिरि मेले में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार सुबह हुई बारिश से आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ ही मेला यात्रियों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद मंगलवार को 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
विज्ञापन


उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि धाम में भक्तों के आनेका सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह हुई बारिश से मेला क्षेत्र में भक्तों को खासी दिक्कत हुई। भैरव मंदिर से आगे यात्रियों को कीचड़ से दो-चार होना पड़ा। इन दिनों यूपी के विभिन्न क्षेत्रों से मेला यात्री मां के दर्शन को उमड़ रहे हैं।

मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि बारिश के दौरान मेला यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन बारिश से मेले में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आया। बारिश के बाद मौसम खुलने पर यात्रियों के साथ ही प्रशासन ने भी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें