फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा संपन्न

Sun, 01 May 2016 10:11 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा संपन्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्राविधिक  शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित राजकीय पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश  परीक्षाएं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। परीक्षाओं के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक और विवेकानंद विद्या मंदिर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पहली पाली में विवेकानंद विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र में 284 में से 272  छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं दी। राजकीय पॉलीटेक्निक परीक्षा केंद्र में  400 में से 381 ने इम्तिहान दिया। दूसरी पाली में राजकीय पॉलीटेक्निक परीक्षा केंद्र में फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 170 में से  159 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


जोनल अधिकारी एवं राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ थ्वाल के अनुसार परीक्षाएं शांतिपूर्वक ढंग से हुई। सोमवार को टैक्सटाइल, होटल मैनेजमेंट, ऑफिस मैनेजमेंट की प्रवेश परीक्षाएं होंगी। परीक्षाओं के संचालन में डीके शर्मा,  जेसी पांडेय को केंद्र अधीक्षक, आरडी राजभर, चंद्र प्रकाश उप्रेती को  केंद्र अधिकारी तथा आरएस राजवंशी, नितेश बिष्ट को सहायक केंद्र अधीक्षक  बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें