फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की बदहाली पर सड़क में उतर लोग

Fri, 01 Jan 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बदहाल मार्गों की दशा सुधारने और अधूरे मार्गों का शीघ्र निर्माण पूरा कराने की मांग को लेकर साल के पहले दिन लोगों ने तहसील में सांकेतिक प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने मांगों पर अमल नहीं होने की दशा में गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व 25 जनवरी को मौन जुलूस निकालकर तहसील में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


संयोजक दीपक पाठक के नेतृत्व में लोग प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे और सांकेतिक धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि तहसील क्षेत्र में 32 संपर्क मार्गों की दशा बेहद खराब है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में क्षेत्र के किसी भी मार्ग का न तो जीर्णोद्धार किया गया और न ही कोई नया निर्माण हुआ। तहसीलदार भगीरथ जोशी को सौंपे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में उन्होंने संपर्क मार्गों की दशा शीघ्र सुधारने की मांग उठाई है।

धरना-प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, संजय जोशी, पूरन महरा, ग्राम प्रधान विनोद वर्मा, किरन देवी, सतीश पांडेय, अमजद हुसैन, बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, पूर्व प्रधान शिवराज चंद, हरीश चंद्र हैसियत, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव आर्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें