फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय की मांग को लेकर मीटर रीडरों ने लगाई गुहार 

Sat, 21 Jan 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के चंपावत उपखंड में कार्यरत मीटर रीडरों ने सात माह से मानदेय के भुगतान की गुहार लगाई है। शनिवार को उन्होंने मानदेय भुगतान की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि 24 जनवरी तक मानदेय का भुगतान नहीं होने पर 25 जनवरी से कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुर्माचंल सेवा समिति के माध्यम से एक मई 2016 से 16 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। यह कर्मचारी मीटर रीडिंग के साथ ही लाइन मरम्मत का कार्य करते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि मई 2016 से जनवरी 2017 तक उन्हें केवल बीस हजार रुपए मानदेय दिया गया है। जबकि उन्हें कार्य करते हुए नौ माह का समय पूरा हो गया है।

इस मौके पर जीवन चंद्र जोशी, जगदीश सिंह महर, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कृष्ण राम, प्रेमबल्लभ थ्वाल, सूरज सिंह, प्रेम सिंह, उमेश जोशी, नारायण दत्त भट्ट, बसंत सिंह, रमेश चंद्र जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें