फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में धकेल रहे बारहमासी रोड कटिंग का मलबा

विज्ञापन
लोहाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग में कटिंग कर मलबा खाई में धकेलती जेसीबी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग में रोड कटिंग के मलबे को खाई में धकेलने से वन संपदा और नाप जमीन को नुकसान पहुंच रहा है। क्षेत्र के लोग अब इसे लेकर प्रशासन से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

आरोप है कि बाराकोट प्रकाश होटल के समीप मलबे को डंपिंग जोन में न डाल सीधे खाई में धकेला गया है। रोड कटिंग के दौरान काफी देर तक जाम की नौबत भी आ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला का कहना है कि मलबे को डंपिंग जोन में नहीं डालने पर कार्यवाही की जाएगी। वहीं रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी का कहना है कि सड़क कटिंग का मलबा खाई में धकेलकर वन संपदा को नुकसान पहुंचाने पर पर पहले भी कार्यदायी कंपनियों पर जुर्माना लगाया जा चुका है। गड़बड़ी मिलने पर आगे भी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें