लोहाघाट के पुलहिंडोला के छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण पर जिले के महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों को देखा।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत आदर्श जीआईसी पुलहिंडोला के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने चंपावत के दर्शनीय स्थलों का इतिहास जाना। शिक्षक गोविंद सिंह बिष्ट के निर्देशन पर पुलहिंडोला के कक्षा नौ और 11 के 134 छात्र-छात्राओं ने चंपावत के जल मत्स्य अनुसंधान केंद्र, चाय बागान, डिप्टेश्वर और मानेश्वर मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने दर्शनीय स्थलों के इतिहास को अपनी डायरी में नोट किया। शिक्षक बिष्ट ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण से नौनिहालों में किताबों में पढ़ी जानकारियों को पुष्ट करने का मौका मिलता है। भ्रमण दल में महेश चंद्र तिवारी, कुलदीप वर्मा, हरीश मिश्रा, मीना पांडेय, सरिता पाठक आदि रहे।