गोल फेंक में दमखम दिखाता कोरोना जंग जीत चुका युवक।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। खेल निदेशालय और जिला प्रशासन के सहयोग से खेल विभाग कोरोना जंग जीत चुके लोगों की खेल प्रतियोगिता करवा रहा है। बृहस्पतिवार को हुई गोला फेंक प्रतियोगिता से लोगों को कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी की देखरेख में हो रही प्रतियोगिता में कोरोना जंग जीत चुके 15 लोग हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 28 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रतिभागियों को मास्क और सैनिटाइजर भी बांटे जा रहे हैं। आयोजन में वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी, थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, एसएसआई योगेश दत्त, शिक्षक चंद्र सिंह खोलिया, रचित वल्दिया, ललित मोहन भट्ट, खेल विभाग के सहायक प्रशिक्षक मुकेश शर्मा, चंद्रशेखर ओली, सुनील जोशी, उमेश राय आदि सहयोग दे रहे हैं। संवाद