फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों के हित के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा संगठन: चौधरी

विज्ञापन
गेट मिटिंग को संबोधित करते रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा कि कर्मचारियों की हर समस्याओं को सुलझाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हित के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहा है और समस्याएं सुलझाने के लिए संगठन का शिष्टमंडल जल्द ही निगम प्रबंधन से मिलेगा।
विज्ञापन

रोडवेज वर्कशॉप में बृहस्पतिवार को हुई गेट मीटिंग में कर्मचारियों ने संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष कमल और महामंत्री अशोक चौधरी से एजेंसी कर्मचारियों के नियमितीकरण, नियमित कर्मचारियों के बोनस, किमी की बाध्यता समाप्त करने, ई-सेल की आड़ में ड्यूटी लगाने में बरती जा रही अनियमितता दूर करने और ई-सेल में तैनात कर्मचारियों को अन्यत्र ड्यूटी में लगाने, ई-टिकटिंग मशीनों की आपूर्ति और ई-टिकटिंग कक्ष में बंद कंप्यूटर खोलने, सिटी बस स्टेशन का पेयजल काउंटर दूसरी जगह लगाने की मांग की। प्रदेश महामंत्री अशोक ने कहा कि एजेंसी कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए संगठन कानूनी कार्रवाई भी करेगा। बैठक में नीरज सिंह, कमल बिष्ट, रमेश पांडे, रविंद्र जोशी, मनोज मिश्रा, किशन सिंह, महिपाल सिंह, जगदीश सिंह, मंडल अध्यक्ष सिराजुद्दीन, दीपू, कुमारी जमुना, सुरेंद्र चिलवाल, शेर सिंह बिष्ट, हरीश जोशी, हरीश पांडे, डूंगर सिंह, किशन लाल, रवि शर्मा, दरबान राम, मनोहर सिंह, धीरज फर्त्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें