फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेले के लिए नीलाम हुए पार्किंग शुल्क के ठे

Wed, 01 Mar 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में एक साल के लिए भैरव मंदिर पार्किंग का ठेका 54.39 लाख में छूटा है, जबकि मेला अवधि के लिए आवंटित होने वाला ठुलीगाड़ पार्किंग का ठेका 17.75 लाख की अधिकतम बोली पर छूटा है। 
विज्ञापन


मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम अनिल चन्याल की देखरेख में हुई ठेकों की नीलाम में भैरव मंदिर पार्किंग के ठेके के लिए 38 निविदाएं बिकी, जबकि ठुलीगाड़ पार्किंग ठेके के लिए 44 लोगों ने निविदा फार्म खरीदे थे। मगर भैरव मंदिर पार्किंग के लिए 9 लोगों ने और ठुलीगाड़ पार्किंग के लिए  20 लोगों ने निविदाएं डाली।

मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम ने बताया कि भैरव मंदिर पार्किंग का एक साल का ठेका के जसपुर (ऊधमसिंहनगर) के नवीन अग्रवाल के नाम छूटा है। वहीं ठुलीगाड़ पार्किंग का ठेका उचौलीगोठ के सुरेश महर के नाम आवंटित हुआ है। भैरव मंदिर पार्किंग से गत वर्ष की तुलना में 22.29 लाख रुपए और ठुलीगाड़ पार्किंग से 8.65 लाख रुपए अधिक राजस्व मिला है, जो मेले की व्यवस्थाओं पर खर्च के लिए मेला प्रशासन और मंदिर समिति के ज्वाइंट खाते में जमा होगा। गौरतलब है कि मेला प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा ठेकों की नीलामी से होने वाली आय से मेला प्रशासन और मंदिर समिति मेले की व्यवस्थाएं करती हैं। 
विज्ञापन


ठुलीगाड़ पार्किंग में मंदिर समिति का विरोध ताख पर 
ठुलीगाड़ पार्किंग शुल्क के ठेके की नीलामी में मां श्री पूर्णागिरि मंदिर समिति के सुझाव को मेला प्रशासन ने दरकिनार रख आवंटित किया है। मंदिर समिति ने मेले की व्यवस्थाएं तय करने को हुई बैठक में प्रशासन के समक्ष ठुलीगाड़ पार्किंग शुल्क ठेके का विरोध किया था। मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित भुवन चंद्र पांडेय का कहना था कि ठुलीगाड़ में ठुलीगाड़ पार्किंग के साथ ही भैरव मंदिर पार्किंग शुल्क की वसूली के कारण श्रद्धालुओं की जेब पर मार पड़ती है। उनका तर्क था कि निजी वाहनों से आने वाले ऐसे यात्रियों को जो सीधे भैरव मंदिर में अपने वाहनों को पार्क करते हैं ठुलीगाड़ में पार्किंग की पर्ची कटाने के बाद सौ मीटर दूर ही भैरव मंदिर पार्किंग की पर्ची कटानी पड़ती है, जो श्रद्धालुओं के साथ अन्याय है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें