फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए प्रस्तुत किए जाने वाले प्रस्तावों की रूपरेखा तय

Mon, 03 Nov 2025 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला सभागार में पीएम अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिले से राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए प्रस्तुत किए जाने वाले प्रस्तावों की रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम मनीष कुमार ने बताया कि इस वर्ष जिले की ओर से दो श्रेणियों हॉलिस्टिक और इनोवेशन कैटेगरी में आवेदन प्रस्तुत किए जाएंगे। हॉलिस्टिक कैटेगरी में विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से हुए समग्र विकास और जनजीवन पर पड़े सकारात्मक प्रभाव को प्रदर्शित किया जाएगा। इनोवेशन कैटेगरी में प्रशासन की ओर से स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए अपनाए गए नवीन और रचनात्मक तरीकों को प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को दोनों श्रेणियों के तहत आवश्यक डेटा, दस्तावेजीकरण और सफल केस स्टडीज की तैयारी करने को कहा।
डीएम ने बताया कि पीएम पुरस्कार न केवल प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण है बल्कि यह समर्पित और परिणाममुखी शासन की पहचान भी है। बैठक में सीडीओ डॉ. जीएस खाती, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें