राजकीय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को नौ पदों के लिए 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। पुलिस की तगड़ी व्यवस्था के बीच प्रो. प्राचार्य केकेएस नेगी की देखरेख में मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने चुनाव प्रक्रिया संचालित की।
अध्यक्ष पद के लिए गंगा राम आर्य, मनोज बडोला, उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद महर, अंकित जोशी, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर केवल प्रियंका आर्या ने ही अपना नामांकन किया गया। सचिव पद पर हरीश जोशी, नेहा गड़कोटी, गोविंद सामंत, कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय सिंह, नीरज देउपा, दशरथ सिंह, यतीश देव, संयुक्त सचिव के लिए मुकेश राय, मनीष ढेक, कला संकाय के लिए अमित बहादुर, विज्ञान संकाय के लिए विकास कलौनी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए नवीन राय, मोहन सिंह डांगी ने नामांकन कराया, जबकि वाणिज्य संकाय पद के लिए कोई नामांकन नहीं किया गया। नामांकन प्रक्रिया संचालित करने में डॉ. तौफिक अहमद, डॉ. उषा जोशी, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. कमलेश भाकुनी, डॉ. रवि सनवाल, डीएन पटवा, कमल सिंह आदि ने सहयोग किया। प्राचार्य प्रो. नेगी के अनुसार जिन छात्र-छात्राओं ने अपना शिक्षण शुल्क जमा कर दिया है, उन्होंने परिचय पत्र नहीं बनाया है, वह 12 अक्तूबर तक चीफ प्रॉक्टर से अपना परिचय पत्र बना लें। बिना फीस रसीद, चीफ प्रॉक्टर के हस्ताक्षर वाले परिचय पत्र लाने वाले छात्र-छात्राओं को मतदान का अधिकार नहीं होगा।
इधर प्राचार्य ने डॉ. धर्मेंद्र तिवारी को मुख्य प्रॉक्टर, डॉ. जेसी जोशी, डॉ. धर्मेंद्र राठौर, डॉ. एसपी सिंह को प्रॉक्टर के अलावा डॉ. विमला देवी, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. विद्या कुमारी, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, नीमा, मीना को अनुशासन समिति का सदस्य, डॉ. कमलेश सक्टा को मीडिया संपर्क प्रमुख, डॉ. महेश त्रिपाठी, डॉ. संदीप अग्रवाल को जलपान व्यवस्था का प्रभारी बनाया है।