फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानीगोठ नईबस्ती की ओर तेजी से कटाव कर रही शारदा

Fri, 22 Jul 2016 10:15 PM IST
टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
सैलानीगोठ नईबस्ती की ओर तेजी से कटाव कर रही शारदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शारदा का रुख सैलानीगोठ ग्राम सभा के नई बस्ती गांव की ओर मुड़ रहा है। नदी से गांव की करीब तीस मीटर से ज्यादा भूमि शारदा में समा चुकी है। तेजी से हो रहे भूकटाव से ग्रामीण दहशत में हैं। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने एनएचपीसी के इंजीनियरों के साथ मौका मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया। 

एनएचपीसी पावर चैनल पार बसे सैलानीगोठ ग्रामसभा के नईबस्ती गांव की ओर शारदा कटाव कर रही है। गांव के शिवालय से सेना की ऑफिसर्स कालोनी तक करीब एक किमी. के दायरे में नदी गांव की ओर तीस मीटर से ज्यादा भूकटाव कर चुकी है। एसडीएम ने एनएचपीसी के इंजीनियरों के साथ मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि एनएचपीसी प्रशासन को जल्द कटाव रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। प्रधान बसंत राय ने बताया कि एक सप्ताह में ग्रामीणों की कई एकड़ भूमि शारदा के कटाव की भेंट चढ़ चुकी है। ग्राम प्रधान हरीश हैसियत ने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज शीघ्र बचाव कार्य शुरू करने की मांग उठाई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें