फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पालिका ने बर्ड फ्लू से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक

Thu, 21 Aug 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में मांस की दुकानों का औचक निरीक्षण करती पशु चिकित्सा विभाग की टीम। स्रोत: सूचना
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पालिका परिषद लोहाघाट ने बर्ड फ्लू से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान शुरू किया। डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर नगर पालिका ने जागरूकता अभियान चलाया। पालिका ईओ सौरभ नेगी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बर्ड फ्लू के लक्षण, बचाव के उपाय और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी देना है। लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए मृत या बीमार पक्षी दिखने पर उसे न छूने और संबंधित विभाग को सूचित करने की अपील की गई। पोल्ट्री फार्म संचालकों और मांस विक्रेताओं को स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन

पशु चिकित्सा टीम ने टनकपुर में किया मांस की दुकानों का निरीक्षण
टनकपुर (चंपावत)। पशु चिकित्सा विभाग बर्ड फ्लू से बचाव को लेकर अलर्ट मोड पर है। बृहस्पतिवार को पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने नगर और ग्रामीण क्षेत्र में मांस विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयपाल प्रजापति के नेतृत्व में राजकीय पशु चिकित्सालय की टीम ने दुकानों की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और विक्रेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मांस विक्रेताओं को बर्ड फ्लू के लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें