फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बच्चों के भविष्य की खातिर क्लर्क को बनना पड़ा गणित का गुरु

Thu, 21 Aug 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। कभी अग्रणी शिक्षण संस्थानों में गिना जाने वाला शारदा इंटर कॉलेज आज गंभीर संकट से जूझ रहा है। शिक्षिकों की तैनाती न होने से पढ़ाई चाैपट होने की कगार पर है। हालात ऐसे हैं कि यहां 380 छात्रों की गणित पढ़ाई की जिम्मेदारी विद्यालय के लिपिक के कंधों पर आ गई है।
विज्ञापन


विद्यालय में इस समय केवल एक नियमित शिक्षिका और एक पीटीए शिक्षक ही तैनात हैं। एमएससी (गणित) की डिग्री रखने वाले लिपिक संजीव कुमार बच्चों के भविष्य को देखते हुए उच्च कक्षाओं को पढ़ा रहे हैं। कभी यहां प्रधानाचार्य, पीटीआई, 10 एलटी शिक्षक, एक लिपिक और पांच चतुर्थ श्रेणी कर्मियों समेत कुल 17 का स्टाफ हुआ करता था। कारगिल शहीद खीम सिंह कुंवर और शहीद जगदीश सिंह इसी विद्यालय के छात्र रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद सिंह माहरा का कहना है कि विद्यालय में पढ़ने वाले करीब 95 प्रतिशत छात्र निर्धन और जरूरतमंद परिवारों से आते हैं, जिनमें 80 प्रतिशत एससी-एसटी वर्ग के हैं। इसके बावजूद सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

कोट

शिक्षकों की तैनाती के लिए प्रतिवर्ष विभाग को पत्राचार किया जा रहा है। अब तक विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई है। इसका खामियाजा निर्धन वर्ग के बच्चों को उठाना पड़ रहा है। - राज कुमार सिंह, पीटीए अध्यक्ष, शारदा इंटर कॉलेज, बनबसा


शारदा इंटर कॉलेज का प्रबंधन यूपी सिंचाई विभाग के पास है। उनकी तरफ से शिक्षकों की तैनाती के तहत कोई प्रस्ताव दिया जाएगा तो उस पर कार्यवाही की जाएगी। वर्तमान में विद्यालय का प्रभार पूर्णागिरि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को दिया गया है। - मेहरबान सिंह बिष्ट, सीईओ, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें