फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पालिकाध्यक्ष ने नगर की समस्याओं के लिए डीएम को दिया ज्ञापन

Tue, 24 Jun 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट/चंपावत। नगर पालिका क्षेत्र लोहाघाट की विभिन्न समस्याओं के लिए पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने नवागत डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान करने की मांग की है। पालिकाध्यक्ष वर्मा ने कहा कि जल संस्थान ने नगर क्षेत्र में जल संयोजन की अनियमित व्यवस्था की है।
विज्ञापन

जल संस्थान ने नगर के नागरिकों को जल संयोजन खुले नालियों और सार्वजनिक मार्गों में दिए जा रहे हैं। इससे बारिश के दौरान नालियां बंद हो जाती हैं, सफाई में कठिनाई होती है। साथ ही सार्वजनिक मार्गों में खुले पाइपों के कारण नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस संबंध में जल संस्थान को बार-बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन में नगर के कचहरी, बजरंगबली वार्डों में क्षतिग्रस्त सीसी सड़कों और नालियों के निर्माण की मांग की गई है। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा भी साथ थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें