बनबसा (चंपावत)। श्री राधा रमणम सेवा समिति नशामुक्ति के लिए हनुमान चालीसा पाठ और राधा नाम के जाप से जागरूकता अभियान चलाएगा। इसका शुभारंभ बनबसा के पचपकरिया से किया गया।
नगर के नशामुक्ति केंद्र में समिति संचालक कपिल भार्गव और कार्यकर्ताओं ने नशे की आदत छुड़ाने के लिए हनुमान चालीसा पाठ और राधा नाम का जाप कराया। इस दौरान हनुमान चालीसा पाठ की पुस्तकों का वितरण भी किया गया।
वहां निवर्तमान ग्राम प्रधान महेश मुरारी, समाजसेवी जनक चंद, गिरीश जोशी, शिव नारायण साहू, मनोज मित्तल आदि थे। संवाद