टनकपुर् के उप जिला अस्पताल में मधु मक्खियों के हमले में घायल साधु स्वामी मुंशीलाल। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। शारदा बैराज मार्ग पर मधुमक्खियों ने लखनऊ के साधु पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। नेपाल की ओर से आ रहे लोगों ने घायल साधु को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
शुक्रवार की सुबह नेपाल के ब्रह्मेदव मंडी जाने वाले मार्ग शारदा बैराज में मधुमक्खियों ने लखनऊ के थाना पारा क्षेत्र स्थित तापसी बाबा आश्रम के साधु स्वामी मुंशी लाल (65) पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से साधु कुछ समय नहीं पाए। मधुमक्खियों के डंकों से साधु जमीन पर गिर गए। इस बीच नेपाल की ओर से आ रहे लोगों ने किसी तरह उन्हें मधुमक्खियों को वहां से हटाकर साधु को अस्पमाल पहुंचाया।
जिला अस्पताल के डाॅ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि फिलहाल साधु की हालत में सुधार है। इधर, साधु ने बताया कि वह तीन दिन पहले लखनऊ से आए थे और वे मां पूर्णागिरि के दर्शन कर शुक्रवार को नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को जा रहे थे।