फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लाने चंपावत गए है, ओपीडी बंद रहेगी

Wed, 29 May 2019 11:09 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  पाटी/ लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
देवीधुरा के राजकीय ऐलोपैथिक अस्पताल में लटका ताला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पाटी/ लोहाघाट (चंपावत)। देवीधुरा के सरकारी एलोपैथिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे रोगियों को सामना यहां तैनात फार्मासिस्ट से नहीं बल्कि चैनल गेट पर लगे ताले से हुआ। ताले के साथ ही एक कागज का टुकड़ा चस्पा था, जिस पर लिखा था- दवा लेने के लिए चंपावत जाने से बुधवार को ओपीडी बंद रहेगी। 
विज्ञापन



इस अस्पताल में डाक्टर नहीं है और एकमात्र फार्मेसिस्ट ही लोगों का इलाज करते हैं। अस्पताल में डॉक्टर का पद काफी समय से खाली है। स्वास्थ्य विभाग डाक्टर तो दूर दवा तक इस अस्पताल के लिए भिजवा नहीं पा रहा है। ऐसे में बुधवार को फार्मेसिस्ट नवीन गोस्वामी ताला लगाकर दवा लेने के लिए चंपावत चले गए। इस अस्पताल में देवीधुरा के अलावा ढोलीगांव, तिमला, वालिक, कनवाड़, पखोटी, केदारनाथ और नैनीताल जिले के कोटल, बेड़चूला, गुरना, भेटी, दयारखोली, वारी, कटना, सूनी आदि के मरीज पहुंचते हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें