फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हरेला मेले में बाजार क्षेत्र रहेगा वाहन मुक्त

Wed, 15 Jul 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय हरेला मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एसडीएम सदर विपिन चंद्र पंत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के दौरान यातायात व्यवस्था और पार्किंग को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि मेले में संभावित भीड़ को देखते हुए सभी चारपहिया और दोपहिया वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा किया जाएगा। बाजार क्षेत्र को पूरी तरह वाहन मुक्त रखा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, महामंत्री हरीश सक्टा, युवा व्यापार संघ अध्यक्ष मयूख चौधरी, महामंत्री आनंद अधिकारी, व्यापार संघ संरक्षक भागवत शरण राय, वरिष्ठ व्यापारी दिनेश चंद्र जोशी, कोतवाल बी.एस. बिष्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें