चंपावत। जिले की 312 ग्राम पंचायत में बुधवार को उप प्रधान के चुनाव हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम मनीष कुमार ने बताया कि चंपावत ब्लॉक में 113, पाटी में 84, लोहाघाट में 67 और बाराकोट में 48 पदों पर चुनाव हुए। उन्होंने बताया कि चंपावत ब्लॉक के ढकना बडोला, छीनीगोठ, ऐड़ी गुरौली, जौल और बुड़म ग्राम पंचायत में चुनाव हुए। 108 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। पाटी ब्लॉक की 84 ग्राम पंचायत में से मौलनाजाख और गोसनी में चुनाव हुआ। 82 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान निर्विरोध निर्वाचित गए। लोहाघाट ब्लॉक में 67 ग्राम पंचायत में से गंगनौला और जाखजिंडी ग्राम पंचायत में चुनाव हुआ। 65 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध चुनाव हुआ। बाराकोट ब्लॉक की 48 ग्राम पंचायतों में से खोला सुनार, रैघाड़ी, बैड़ाओड़, ढटीगांव और बैड़ाबैडवाल ग्राम पंचायत में चुनाव हुए जबकि 43 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ।