फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में लिए युवक ने ही लगाया था फंदा तारबाड़ में फंदा, भेजा जेल

विज्ञापन
फंदा लगाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी राजू। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। छीनीगोठ में तेंदुए के फंदे में फंसने के मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग के अनुसार इस मामले में विभाग की ओर से हिरासत में लिए गए युवक ने ही वन्यजीव के शिकार के लिए तारबाड़ में फंदा लगाया था। पूछताछ में आरोपी ने ऐसे कुछ और लोगों के नाम भी उजागर किए हैं जो फंदा लगाकर वन्यजीवों का शिकार करते हैं। वन विभाग ने आरोपी युवक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। विभाग अब आरोपी को रिमांड में लेकर मामले की और पड़ताल करेगा।
विज्ञापन

तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के खटीमा रेंज में छीनीगोठ के पास रविवार की सुबह एक तेंदुआ तारबाड़ में लगाए गए कलच तार (बाइक के कलच का तार) के फंदे में फंसा मिला था। तेंदुए की दहाड़ के बाद उसके फंदे में फंसा होने का पता चला था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज कर रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर में भेज दिया था। घटना स्थल के पास ही दूसरा फंदा लगा मिलने से वन अधिकारी सकते में आ गए। उन्होंने फौरन छानबीन कर घटना स्थल से लगी भूमि पर बटाई में खेती करने वाले शाहजहांपुर निवासी राजू को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था।
खटीमा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि आरोपी युवक ने पूछताछ में न सिर्फ वन्यजीव के शिकार के लिए उसके द्वारा फंदा लगाने की बात स्वीकारी बल्कि ऐसा करने वाले कुछ और लोगों के नाम भी खोले हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे सोमवार को चंपावत न्यायालय में पेश करने के बाद लोहाघाट जेल भेज दिया है। मामले में और गहन पूछताछ के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी करेंगे मामले की जांच
टनकपुर। खटीमा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि तेंदुए के फंदे में फंसने के मामले की जांच खटीमा रेंज के उप प्रभागीय वनाधिकारी बाबू लाल द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि वन्यजीव के शिकार के लिए फंदा लगाने वालों के खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। (संवाद)
-जमीन किराए पर लेकर खेती करता है आरोपी युवक
टनकपुर। वन्यजीव के शिकार के लिए फंदा लगाने के आरोप में पकड़ा गया शाहजहांपुर निवासी राजू छीनीगोठ में टनकपुर के एक व्यापारी की जंगल से लगी भूमि को किराए पर लेकर खेती करता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें