फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता पर हमले के आरोपियों की पैरवी न करने का निर्णय

विज्ञापन
चंपावत में बार संघ की बैठक में मौजूद अधिवक्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
अधिवक्ता पर हमले के आरोपियों
विज्ञापन

की पैरवी न करने का निर्णय
जिला बार संघ की बैठक में लिया गया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। जिला बार संघ की बैठक में अधिवक्ता पवन ज्योति मनराल के साथ हुई अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने की कड़े शब्दों में निंदा की गई। साथ ही अधिवक्ता पर हमले के आरोपियों की पैरवी न करने का निर्णय लिया। वक्ताओं का कहना था कि अधिवक्ताओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट राम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता और सचिव एडवोकेट अशोक चौधरी के संचालन में हुई बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता मदन सिंह अधिकारी का कहना था कि आए दिन अधिवक्ताओं के साथ हो रहा दुर्व्यवहार चिंता का विषय है। इस पर लगाम लगाना अति आवश्यक है। संरक्षक गिरीश चंद्र राय का कहना था कि इस प्रकार अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता का व्यवहार करने वालों की पैरवी जिला बार संघ किसी भी हालत में नहीं करेगा। एडवोकेट राजेंद्र सिंह रेंसवाल ने कहा कि इस प्रकार के अराजक तत्वों को सबक सिखाना आवश्यक है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश चंद उप्रेती, शंभू दत्त ओझा, हरीश उप्रेती, गौरी शंकर उप्रेती, गुणानंद थ्वाल, भाष्कर चंद्र मुरारी, रमेश चंद्र उप्रेती, हेम चंद्र, मनीषा उप्रेती, पूजा अधिकारी, अमित, गौरव पांडेय, मनोज राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो 21 सीपीटी 08 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें