फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: वन विभाग के कैमरा ट्रैप में कैद नहीं हो रहा आदमखोर

Sat, 15 Nov 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के मंगोली के जंगल में आदमखोर तेंदुए की गतिवि​धि देखने के लिए लगाए गए ट्रेप कैमरा चैक कर
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट के मंगोली क्षेत्र में तेंदुए के एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारने के बाद ग्रामीण में दहशत में है। शाम होते ही ग्रामीण अपने घरों में दुबक रहे हैं। आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजड़ा और कैमरे ट्रैप लगाए हैं लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। तेंदुए के खौफ से क्षेत्र के लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को वन विभाग के रेंजर नारायण दत्त पांडेय ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में तीन पिंजरे और 10 से ज्यादा कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। दिन और रात के वक्त वन विभाग की टीम गांव और आसपास के क्षेत्र में गश्त कर रही है। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व रात वन विभाग की टीम ने तेंदुए को देखा था। शुक्रवार और शनिवार तेंदुए की कोई गतिविधि नजर नहीं आई। बताया कि वन विभाग की टीम ने कैमरों की लोकेशन को भी बदला है।
इधर, तेंदुए की डर से राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल मंगोली के शिक्षक पीतांबर भट्ट और कैलाश फर्त्याल ने बताया कि शनिवार को भी केवल चार बच्चे आए। राजकीय प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक दीप पनेरू और शिक्षक राजेंद्र बोहरा ने बताया कि 19 बच्चों में से केवल दो ही बच्चे स्कूल आए। बताया कि अभिभावक तेंदुए के भय से बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें