फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक पूरा करें एनएच 09 के सुधार कार्य : डीएम

Sat, 15 Nov 2025 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में एनएच 09 के स्वाला खंड में चल रहे सुधार और चौड़ीकरण कार्यों की तकनीकी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी अधिकारियों को मार्च 2026 तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान निर्माण कार्यों की वर्तमान प्रगति, तकनीकी मानकों, गुणवत्ता नियंत्रण, सुरक्षा प्रावधानों और कार्य गति की विस्तृत समीक्षा की। डीएम ने निर्माण कार्य के दौरान यातायात की सुगमता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत साइनेंज, बैरिकेडिंग, नाइट-रिफ्लेक्टिव मार्किंग को और मजबूत करने को कहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें