फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हमलावर तेंदुए की नहीं मिल पाई लोकेशन

Wed, 17 Jun 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के ग्राम पंचायत रैगांव में मजदूर पर हमला करने वाला तेंदुए की कोई लोकेशन नहीं मिल पा रही है। युवक पर हमले के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग से हमलावर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग लगातार क्षेत्र में गश्त कर लोगों को जागरूक कर रहा है। करीब एक सप्ताह पूर्व रैघांव के सलानी तोक निवासी 44 वर्षीय मजदूर पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया, इसके बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। लोग शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं। काली कुमाऊं वनक्षेत्र के रेंजर राजेश कुमार जोशी के दिशा निर्देशन में वन विभाग की टीम हमलावर तेंदुए की तलाश में लगी हुई है। रेंजर जोशी ने बताया कि तेंदुए की लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है। विभाग की टीम तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र में लगातार गश्त कर लोगों को जागरूक कर रही है। एबटमाउंट में भी तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें