फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चालक को जूते की माला पहनाने का आरोपी पकड़ से दूर

Wed, 17 Jun 2026 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। चालक को जूतों की माला पहनाने के मामले में नामजद एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों और मामले में शामिल एक अन्य को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। एक नामजद आरोपी एक सप्ताह से फरार चल रहा है।
विज्ञापन

डुंगराबोरा निवासी प्रेम राम पुत्र नैन राम ने थाने में 12 जून को चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे बताया कि 10 जून को दिल्ली को सवारी ले जाने के दौरान देवराड़ी बैंड के पास उनके वाहन को स्थानीय टैक्सी चालकों ने रोका और कम किराये में सवारी ले जाने पर गालीगलौज और जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया। उन्होंने मारपीट की और जूतों की माला पहनाकर जान से मारने की धमकी और 50 हजार रुपये की मांग भी की। रुपया न होने के कारण उनका मोबाइल छीन लिया और घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दी। प्रभारी थानाध्यक्ष कुंदन बोहरा ने बताया कि नामजद आरोपी वीरेंद्र सिंह, हरीश सिंह बोहरा और मोहन चंद्र के अलावा मामले में शामिल कमल राम को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें