राजस्व उप निरीक्षक की भर्ती की अंतिम तिथि को 20 दिन बढ़ाया गया है। पहले इस परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर थी, जिसे अब 30 नवंबर तक कर दिया गया है।
अपर सचिव जेपी जोशी की ओर से मंगलवार को जारी पत्र में परीक्षा तिथि बढ़ाने का उल्लेख किया गया है। नए कार्यक्रम के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षण 15 जनवरी 2016 से 25 जनवरी 2016 तक है। लिखित परीक्षा की तिथि 20 मार्च रखी गई है। परीक्षाफल 30 जून 2016 को घोषित किया जाएगा। 1 सितंबर 2016 को प्रशिक्षण शुरू होगा। प्रभारी जिलाधिकारी जेएस राठौर ने बताया कि मंगलवार तक 21 पदों के लिए 1548 आवेदन जमा हुए हैं।
भर्ती प्रक्रिया संबंधी जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष (फोन नंबर 05965 230819 और 1077) बनाया गया है। आवेदन पत्रों की जांच के लिए बाराकोट के एसडीएम, डीडीओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक जिला परियोजना अधिकारी की जांच समिति बनाई गई है।