फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने एबीवीपी को मनाया

Mon, 09 Nov 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी का क्रमिक अनशन समाप्त हो गया है। एसडीएम सीएस डोबाल सोमवार को आंदोलनकारी छात्रों के पास गए और उनकी समस्याएं सुनी।
विज्ञापन


क्रमिक अनशन में बैठे विनोद बगौली, हरीश जोशी, मनमोहन सिंह, अमित फर्त्याल, रोहित फर्त्याल, दीपक देव, संदीप पंत आदि छात्रों ने पीजी कॉलेज में संचालित बीएड को राज्य वित्त घोषित करने, एमएससी में भौतिक विज्ञान, गणित, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, सैन्य विज्ञान विषयों को सृजित करने, पुस्तकालयाध्यक्ष की नियुक्ति, क्रीड़ा विभाग में क्रीड़ाधिकारी का पद सृजित करने, हिंदी, रसायन विज्ञान, वाणिज्य, गणित विषयों के प्रवक्ताओं की नियुक्ति की मांग दोहराई।

एसडीएम ने छात्रों को उनकी भावनाओं से जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को अवगत कराने का आश्वासन दिया। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर मांगें पूरी नहीं हुई तो उन्हें पुन: आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें