फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य में कैंसर अस्पताल के लिए तलाशी जा रही भूमि

Fri, 18 Dec 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
समय रहते कैंसर का इलाज मुमकिन है। उत्तराखंड में कैंसर अस्पताल बनाने को भूमि की तलाश है। 2009 में स्थापना के बाद से अब तक संस्था 2400 से अधिक कैंसर पीड़ितों के इलाज पर 7.25 करोड़ की राशि खर्च कर चुकी है। मुंबई से आए ग्लोबल विजन कैंसर केयर संस्था के चेयरमैन डीबी चंद ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


संस्था के चेयरमैन ने अमर उजाला से बातचीत मेें कहा कि संस्था महाराष्ट्र, गुजरात के व्यवसायियों के सहयोग से काम कर रही है। तीन वर्ष पूर्व बनबसा में संस्था ने काम करना शुरू किया। 41 लोगों को 18 लाख की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। कैंसर रोग का पहले पता चलने पर उसका निदान संभव है। तेज गति की जीवन शैली, गलत खान-पान, डिब्बा बंद और फास्ट फूड, मिलावटी खाद्य सामग्री, तनाव भरा जीवन, तंबाकू, गुटखा और शराब के अधिक सेवन कैंसर के कारण हो सकते हैं।

अब तक निशुल्क 160 कैंसर जागरूकता और परीक्षण शिविरों में 1600 से अधिक लोगों के कैंसर परीक्षण हुए। संस्था को दादा साहब फाल्के एकेडमी एवार्ड, एक्सीलेंट एवार्ड, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर अवार्ड जैसे ग्यारह अवार्ड मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें