राजकीय पॉलीटेक्रिक में दूसरे दिन मंगलवार को भी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं जारी रही। भारत सदन ने सबसे ज्यादा 23 अंक हासिल किए, जबकि शिवाजी सदन को 22 अंक और भाभा सदन ने 19 अंक और टैगोर सदन ने सबसे कम 8 अंक प्राप्त किए। बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का समापन होगा।
दूसरे दिन बालिकाओं की ऊंची कूद में प्रेमा बिष्ट ने पहला, ज्योति पांडेय ने दूसरा, रश्मि राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालकों में भूपेश सिंह रावल, विजय बोहरा, चंदन सिंह, बालिकाओं की चक्का क्षेपण में पूजा, श्वेता भंडारी, नीतू कन्याल, बालकों की 200 मीटर दौड़ में प्रमोद जोशी, भुवन सिंह प्रथोली, विद्या सागर, बालिकाओं में बबीता बिष्ट, ममता जोशी, प्रेमा बिष्ट और बालकों की 1500 मीटर दौड़ में संदीप बोहरा, पंकज मेहरा, राकेश रजवार क्रमश:पहले तीन स्थानों पर रहे।
प्राचार्य गोविंद बल्लभ थ्वाल की देखरेख, योगिता पंत के संचालन और क्रीड़ा विभागाध्यक्ष चंद्र प्रकाश उप्रेती के दिशा-निर्देशन में जारी प्रतियोगिताओं में निर्णायक कैलाश शंकर, प्रहलाद सिंह मेहता, छत्तर सिंह ढेक, बीडी जुकरिया, एचडी भट्ट, सीएस भट्ट, डीसी लोहनी, आशीष भट्ट, निशा गौतम ने सहयोग किया।