फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूमि हस्तांतरण को पूर्णागिरि में हुआ ज्वाइंट सर्वे

Mon, 28 Dec 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में मेला संचालन के लिए जिला पंचायत को वन भूमि हस्तांतरण के लिए सोमवार को जिला पंचायत, वन विभाग और प्रशासन की टीम ने भूमि का ज्वाइंट सर्वे कर नपाई की।
विज्ञापन

पूर्णागिरि क्षेत्र की ज्यादातर भूमि वन विभाग की होने से जिला पंचायत के समक्ष मेले की व्यवस्थाओं के लिए भूमि की समस्या बनी हुई है। शासन के निर्देश पर अब जरूरत भर की वन भूमि जिला पंचायत को हस्तांतरित करने कार्रवाई चल रही है। सोमवार को एसडीएम नरेश दुर्गापाल के नेतृत्व में जिला पंचायत और वन विभाग की ज्वाइंट टीम ने पूर्णागिरि धाम में भूमि का चयन पर नपाई की। एसडीएम ने बताया कि काली मंदिर के कामधेनु क्षेत्र, तिलहर धर्मशाला, भैरव मंदिर, टीआरसी के समीप, जमरानी तोक, ठुलीगाड़ और बूम में एक-एक हेक्टेयर वन भूमि जिला पंचायत को हस्तांतरित होनी है। सर्वे में तहसीलदार भगीरथ जोशी, जिला पंचायत के एएमए शेर सिंह परगांई, जेई नंदकिशोर उप्रेती, वन दरोगा गजेंद्र राम शामिल थे। इस मौके पर मंदिर समिति और व्यापार मंडल के लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें