फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जेवर बनाने का कारीगर लोगों के भरोसे पर कर गया चोट

Mon, 02 Jun 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में आभूषण का कार्य करने वाला कारीगर स्वर्ण विक्रेताओं का लाखों का सोना लेकर चंपत हो गया है। पीड़ित व्यापारियों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्वर्ण विक्रेताओं की ओर से पुलिस में दी गई तहरीर में कहा गया है कि चार दिन पूर्व नगर में स्वर्ण आभूषण का कार्य करने वाला कारीगर शेख सिकंदर लोहाघाट से उनका सोना लेकर फरार हो गया। उसके फरार होने का पता तब चला जब संबंधित ग्राहक उनकी दुकानों पर पहुंचने लगे। उन्होंने कारीगर से फोन से संपर्क करना चाहा तो उसका नंबर बंद आया। इसके बाद सभी स्वर्ण विक्रेताओं ने लोहाघाट थाने में कारीगर के खिलाफ तहरीर दी।
कारीगर पश्चिमी बंगाल का बताया जा रहा है। वह लोहाघाट, खेतीखान, गंगोलीहाट, चंपावत, बाराकोट आदि स्थानों के स्वर्ण आभूषण विक्रेताओं के ऑर्डर पर गहने आदि बनाता था, लोग पहले उसे गहने बनाने के लिए सोना देते थे। हालांकि अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है कि कारीगर कितने लाख का सोना लेकर फरार हुआ है। सोमवार को थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि नगर के स्वर्ण आभूषण विक्रेताओं की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी कारीगर शेख सिकंदर के खिलाफ 316, 2 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें