फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पेयजल संकट दूर न होने से गुस्साए बुरकिल्ला के ग्रामीण

Mon, 02 Jun 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम सभा बांकू के बुरकिल्ला तोक में गंभीर पेयजल समस्या बनी हुई है। पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताते हुए प्रशासन पर झूठा आश्वासन देने का आरोप लगाया। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को ग्रामीणों ने नीरज कुमार के नेतृत्व में एसडीएम नीतू डांगर को ज्ञापन सौंपकर पेयजल समस्या के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि बुरकिल्ला तोक में वर्षों से पेयजल की समस्या बनी हुई है, लेकिन आज तक किसी भी स्तर पर ठोस प्रयास नहीं हुए। पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में भी पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी थी। हालांकि, प्रशासन और विभाग के लिखित आश्वासन के बाद उन्होंने बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया था, लेकिन वह आश्वासन झूठा साबित हुआ।
ग्रामीणों का कहना है कि नाम मात्र के लिए कुछ कार्य शुरू तो हुआ। बाद में बजट उपलब्ध न होने की बात कहकर काम बंद कर दिया। इससे गांववासियों में भारी रोष है। समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन की रणनीति भी बनाई। एसडीएम नीतू डांगर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आगामी 13 जून को संबंधित विभागों के साथ एक बैठक आयोजित कर समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह, प्रकाश राम, कमल कुमार, राजेंद्र, मनोज राम, महेश राम, खीमा देवी, संतोष राम, किरण, मनोहर राम, पीतांबर व सुंदरी देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें