फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल जारी

विज्ञापन
चंपावत में पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में प्रदर्शन करते जनरल व ओबीसी कर्मचारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। पदोन्नति में आरक्षण को हटाए जाने को लेकर जनरल-ओबीसी इंप्लाइज फेडरेशन की बेमियादी हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहा। बारिश की बूंदाबांदी के बीच सभी विभागों के कर्मचारियों ने विकास भवन में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस बीच दो घंटे तक आवश्यकीय सेवाएं भी ठप रखी जा रही हैं।
विज्ञापन

फेडरेशन जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी की अध्यक्षता और महामंत्री गोविंद बोहरा के संचालन में धरना स्थल में हुई सभा में कर्मचारियों ने कहा कि कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई होने पर आरपार की जंग की जाएगी। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह सौन, जीवन ओली, बंशीधर थ्वाल, पुष्कर सिंह बोहरा, खीम सिंह बिष्ट, महिपाल सिंह, होशियार सिंह, कमलेश संग्रौला, रमेश सिंह बोहरा, डॉ.वीरेंद्र मेहता, राजेंद्र सिंह मेहता, कुंदन सिंह अधिकारी, गोपाल दत्त पांडेय, वीरेंद्र तड़ागी, कवींद्र तड़ागी, दौलत चंद, प्रमोद वर्मा, आरएस चौधरी, चंद्रशेखर आदि ने विचार रखे। चंपावत के अलावा लोहाघाट, पाटी और बाराकोट में भी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन जारी रखा। टनकपुर में तहसील परिसर में चल रहे कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन में एनके जोशी, अपर अभियंता बीएस कुवार्बी, जगदीश भट्ट, तारा दत्त खोलिया, जेई विजेंद्र सिंह पोखरिया, भगवान सिंह, रमेश चंद्र तिवारी, जगदीश गड़कोटी, माधवी भट्ट, दीपक चौहान, प्रकाश, रणजीत सिंह, दुर्गेश कुमार सोराड़ी, नवीन भट्ट, रीता बिष्ट,आदि शामिल थे। ब्यूरो
धरना प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद
चंपावत। विकास भवन में हुए धरना प्रदर्शन में नारायणी बिष्ट, कलावती मेहरा, कलावती कुंवर, जयंती खड़ायत, निर्मला जोशी, सुनीता डसीला, बबीता महर, विनीता चंद, शैलजा लोहनी, मालविका पंत, पुष्पा चौधरी, लता तड़ागी, चंद्रकला मेहरा, मुन्नी भट्ट, चनी देवी, दीपा गहतोड़ी, ममता जोशी, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें