फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: घरेलू सिलिंडर और उज्ज्वला योजना के दाम बढ़ने से रसोई की चिंता बढ़ी

Tue, 08 Apr 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में नए वित्त वर्ष 2025-26 में जनता के एलपीजी सिलिंडर महंगा हो गया है। घरेलू गैस सिलिंडर और उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले सिलिंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे महिलाओं के बजट में प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

चंपावत गैस वितरण केंद्र के प्रभारी प्रकाश मुरारी ने बताया कि सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 14.200 किग्रा वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत चंपावत में 840.50 रुपये से बढ़कर 890.50 रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी अब 50 रुपये ज्यादा देने होंगे। उज्जवला के भी इतने ही दाम बढ़े हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत ने कहा कि केंद्र को जनता की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। केंद्र सरकार सिर्फ दाम बढ़ाने का ही काम करती आ रही है।
कोट
घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतें बढ़ने से घर की रसोई पर असर पड़ेगा। दो साल के बाद दाम तो बढ़े हैं लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर भार भी बढ़ा है। - लीलावती भट्ट, गृहिणी
विज्ञापन

कोट
सरकार जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ा रही है। रसोई गैस सिलिंडर हर घर की जरूरत है। अब तो उज्जवला के दाम भी बढ़ा दिए हैं। ऐसे में रसोई चलाना आसान नहीं होगा। - कविता जोशी, गृहिणी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें