फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गुरिल्लों ने सरकार पर उपेक्षा का लगाया आरोप

Mon, 03 Jul 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर खेतीखान  पहुंची गुरिल्ला संगठन की जन जागरण यात्रा में शामिल गुरिल्ले
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। तीन सूत्री मांगों के लिए गुरिल्ला संगठन की जन जागरण रथयात्रा चंपावत जिले में पहुंची। देवीधूरा मां वाराही मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा पाटी, धूनाघाट होते हुए खेतीखान पहुंची। खेतीखान में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, जिलाध्यक्ष ललित बगौली ने स्वतंत्रता सेनानी पार्क मे स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों का माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

केंद्रीय अध्यक्ष डालाकोटी ने कहा कि तीन सूत्री मांगों के लिए संगठन की ओर से 17 वर्षों से संघर्ष किया जा रहा है। मांगों के लिए करीब पांच हजार दिन से गुरिल्ले धरने पर बैठे हैं। उन्होंने सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया। बताया कि यह जनजागरण अभियान पूरे उत्तराखंड में चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष बगौली ने बताया कि चार जुलाई को लोहाघाट तहसील में में 10 बजे सभा और रैली होगी। उसके बाद जनसंपर्क नुक्कड़ सभाएं करते हुए तीन बजे बृजनगर सूखीढांग में जनसभा होगी।
जिलाध्यक्ष ने क्षेत्र के सभी गुरिल्लों से लोहाघाट और अन्य सभाओं में बड़ी संख्या में भागीदारी करने की अपील की है। वहां जीवन चंद्र जोशी, मोहन खर्कवाल, रुद्र सिंह भंडारी, गोपाल सिंह मनराल, सुरेश गहतोड़ी, मनोज मनराल, विजय मनराल, जीत सिंह, हरीश डिक्टिया, गोपाल सिंह बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें