फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: प्रावि रैघांव में एक शिक्षक के जिम्मे 40 बच्चों का भविष्य

Fri, 09 Aug 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
​​शिक्षकों की कमी से जूझता बाराकोट ब्लाक का राजकीय प्राथमिक विद्यालय रैघांव। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रैघांव में शिक्षकों की कमी पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जल्द विद्यालय में और शिक्षकों की तैनाती न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बाराकोट के ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली का कहना है कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय रैघांव शिक्षकों में एकमात्र शिक्षक तैनात हैं। उस पर 40 बच्चों का भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी है। उन्होंने ने कहा कि जल्द विद्यालय में और शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो सभी अभिभावक मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें