फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कांग्रेस का है आने वाला समय: महरा

Mon, 29 Sep 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद सिंह महरा ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में प्रदेश भर में एनएसयूआई की ऐतिहासिक जीत की वजह युवाओं का भाजपा से मोहभंग होना बताया है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस और युवाओं का है।
विज्ञापन

सोमवार को बयान जारी कर उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, पलायन, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, आपदा से निपटने में शासन प्रशासन का नाकाम होने का असर युवा वर्ग पर पड़ा है। युवाओं ने इसका जवाब छात्रसंघ चुनाव के माध्यम से देकर भाजपा सरकार को चेताया है। प्रदेश के युवाओं का अब भाजपा की डंबल इंजन सरकार पर से विश्वास उठ चुका है। अब प्रदेश का युवा कांग्रेस की ओर देख रहा है।
महरा ने कहा कि 2027 में प्रदेश में युवाओं के दम पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस के पास बेरोजगारी, भ्रष्टाचार दूर करने और राज्य का समुचित विकास की योजनाएं हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर बनबसा के स्कूलों और अस्पतालों के हालातों में सुधार होगा। स्कूलों में शिक्षक तैनात किए जाएंगे। नजूल और वन भूमि पर मालिकाना हक दिलाने का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें