चंपावत के जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनते डीएम। स्रोत: स
चंपावत। सोमवार को जिला सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम मनीष कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त 48 शिकायतों का संज्ञान लेकर अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनता मिलन कार्यक्रम में ग्राम छतौली के मोहन गिरी ने जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति न होने और प्रधानमंत्री आवास की मांग, कनलगांव की प्रेमा सूतेड़ी ने सीसी मार्ग बाधित होने, ग्राम पचनई के पान सिंह ने भूमि पर कब्जा होने, जीवन सिंह ने आपदा से क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराने की मांग उठाई। ग्राम बजरी कोर्ट के लक्ष्मण राम ने मोटर मार्ग से कटी भूमि के मुआवजे देने की मांग की। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी अपनी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं।
डीएम ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। वहां सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एसडीएम अनुराग आर्या, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट आदि रहे।