फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आतंक का पर्याय बने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा

Wed, 03 Dec 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट के तड़ाग में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाते वन कर्मी। स्रोत: वन विभाग
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक में लगातार बढ़ती तेंदुए की दहशत को देखते हुए वन विभाग हरकत में आया है। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। पिंजरा लगने के बाद ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय तेंदुआ लगातार घरों के आसपास घूम रहा है, जो आवारा घूम रहे और पालतू पशुओं पर हमला कर रहा।
विज्ञापन

तेंदुए की दस्तक के बाद ग्रामीण डरे सहमे हुए हैं। तेंदुए के खौफ से परेशान ग्रामीणों को पूर्व में पिंजरा लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी करना पड़ा। काली कुमाऊं वनक्षेत्र के राजेश कुमार जोशी ने बताया कि तड़ाग गांव में तेंदुए की लगातार मौजूदगी की शिकायतें मिल रही थीं। स्थिति को देखते हुए तत्काल गांव में पिंजरा लगाया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, रात में अकेले बाहर न निकलें और पूरी सावधानी बरतें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें