फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बंदरों की दहशत से भयभीत हैं फागपुर वासी

Wed, 03 Dec 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। घरों के अंदर घुसकर खाने पीने का सामान ले जाने के अलावा बंदर लोगों को काट भी रहे हैं। स्कूल में पहुंच बंदर बच्चों पर भी हमलावर हो रहे हैं। खेतों में सब्जियों को नुकसान पहुंचाने के अलावा बंदर रस्सी पर सूखते कपड़ों तक को ले जा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। प्राथमिक पाठशाला के प्रधानाध्यापक देवेंद्र सिंह ने बताया कि झुंड में बंदरों के स्कूल में पहुंचने से पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें